रेवांचल टाइम्स - एक तेज रफ़्तार बाईक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी बाईक नीचे गिरने से मोके में एक युवक की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है। वही जानकारी के अनुसार दिनांक 9 मार्च 2022 दिवस बुधवार ' मुख्यालय मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 किलोमीटर दूर मवई घुटास रोड पर अंजनी से 3 किलोमीटर पूर्वअजनी केवलारी नाला पर बने पुलके नीचे हृदय विदारक घटना घटी |
परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर दो युवक केरल से काम करके लौट रहे थे | जो मुड़िया रचिका ग्राम से बाइक से घर आ रहे थे आते वक्त दोनों युवक दुर्घटना का शिकार हो गए |
घटना की जानकारी - घटना का समय तकरीबन 10:30 बजे सुबह की बताई जा रही है | दोनों ही युवक हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक सीजी 04 एचजे 74 90 से धनगांव आते वक्त अंजनी केवलारी नाला पर बने पुल के पास ही मोड़ पर नियंत्रण खो कर बाइक पुल से नीचे जा गिरी | इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया |
मृतक का नाम - मुकेश भानेश्वर निवासी - धनगांव 'उम्र 23 वर्ष !घायल युवक का नाम - परमेश्वर सोनवानी 'निवासी - ग्राम मुड़िया रचका ।उम्र 22 वर्ष !घायल को हंड्रेड डायल की मदद से बिछिया स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट कराया गया है | पुलिस द्वारा घटना की विवेचना एवं पंचनामा कार्यवाही की जा रही है l
रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |
No comments:
Post a Comment