रेवांचल टाईम्स - कान्हीवाड़ा जिला सिवनी के लिए ये गर्व की बात है कि एक छोटे से गाँव का युवक श्रेयान ककोड़िया देश की मशहूर म्यूजिक कंपनी ज़ी म्यूजिक के साथ काम कर रहा है श्रेयान का पहला गाना "बेवफा" 18 फरवरी को ज़ी म्यूज़िक कंपनी से ही रिलीज़ हुआ था वो भी लोगों को बेहद पसंद आया था और हाल ही में श्रेयान का दूसरा गाना "तू रहेगा हरदफ़ा" 18 मार्च को रिलीज़ हुआ है जो कि इतनी बड़ी कंपनी ज़ी म्यूजिक से ही रिलीज़ हुआ है ,श्रेयान ने इस गाने को लिखा है और कम्पोज़ किया है, इस गाने को सिंगर सादिल अहमद ने गाया और वे केरेला से हैं और म्यूजिक अरेंजमेंट आकाश रिजिया ने किया है जो कि मुम्बई के मशहूर म्यूजिशियन में से एक हैं, और मुख्य भूमिका एक्टर कार्तिक सैनी हैं जो कि जयपुर से हैं और एक्ट्रेस सोनम राठौर भी जयपुर से हैं, सिनेमेटोग्राफी शिखर रावत ने किया है और इस वीडियो के डायरेक्टर हैं शुभम गुप्ता ।
श्रेयान एक मल्टीटैलेंटेड आर्टिस्ट हैं वे सिंगिंग , सॉन्ग राइटिंग , कम्पोजिंग , एक्टिंग सभी कार्य कर चुके हैं और वे म्यूजिक के क्षेत्र में आगे कार्य करेंगे उनका मुख्य उद्देश्य एक अच्छा सिंगर बनना है l हम श्रेयान को इस मुक़ाम पर पहुँचने के लिये उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं कि वे निरंतर ऐसे ही उनका और उनके परिवार का नाम और साथ में हमारे ग्राम कान्हीवाड़ा का नाम भी रोशन करते रहें आपकी मेहनत आपको बहुत आगे तक ले जाएगी हमें गर्व है आप पर कि आपने एक छोटे से गाँव में रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने आगे क़दम बढ़ाएं हैं और निरंतर अच्छा कार्य कर रहे हैं आप बधाई के पात्र हैं l
और सभी कलाकारों को ढेर सारी शुभकामनाएं आप सभी ऐसे ही निरंतर सफलता प्राप्त करें।
अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment