BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बधाई हो सिवनी की मॉडल रोड बनी थिगड़ा रोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 17, 2022

बधाई हो सिवनी की मॉडल रोड बनी थिगड़ा रोड़



रेवांचल टाईम्स–चंद सालों पहले बनी मॉडल रोड मॉडल रोड कम गड्ढा रोड ज्यादा नजर आती थी मगर आखिर कार सालों बाद गड्ढा मुक्त होना शुरू हुई इसके लिए आज नगर की जनता अधिकारियों और नेताओं का धन्यवाद करती होगी सालों बाद अधिकारियों को इस रोड की दुर्दशा नजर तो आई।

वैसे यह रोड संभाग के नंबर वन नगर पालिका की बीचोबीच से गुजरने वाली वह रोड है जिससे संभाग के जिलों से आने वाले हर व्यक्ति को गुजरना होता है अब वह लोग देखने के बाद खुद ही अंदाजा लगा लेते होंगे सिवनी नगर कैसे नंबर वन है।


जहा के नेता आपस में आरोप-प्रत्यारोप करने पर ही मस्त हो उस नगर के और कैसे हाल होगे समझा जा सकता है।


जब रोड बन रही थी जब ध्यान नहीं दिए कोई बात नही मगर अधिकारी, सत्ता दल के नेताओं और विपक्ष के हर क्षेत्र में नजर रखने वाले नेताओं को भी यह नजर नहीं आना समझ से परे था।

यदि नजर आता तो गड्ढे भरने में सालों नही लगते। इसी रोड से रोज कोई ना कोई नेता फोटो खिंचवाने कहीं ना कहीं रोज पहुंचते ही हैं मगर लोगों को आए दिन गड्ढा बचाते हुए दूसरी गाड़ी से टकराना इन्हें नजर नहीं आया।


खैर अब रोड में थिगड़े लगने लगे है और वो भी डामर और गिट्टी से इसके लिए जिम्मेदारो का स्वागत होना चाहिए।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment