BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घर में घुसकर 55 वर्षीय महिला की हत्या ...खून से लथपथ मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 17, 2022

घर में घुसकर 55 वर्षीय महिला की हत्या ...खून से लथपथ मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी.....




अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी पुलिस

पुलिस थाना कान्हीवाडा अंतर्गत भोमाटोला गांव का मामला 


रेवांचल टाईम्स  - पुलिस थाना कान्हीवाड़ा अंतर्गत भोमाटोला ग्राम में विगत दिवस 55 वर्षीय कुसुम बाई पति स्वर्गीय पुनाराम चंद्रवंशी का खून से लथपथ शव उसके घर में मिला।



मृतिका अपने दो बेटों के साथ रह रही थी प्राप्त जानकारी अनुसार हत्याकांड के दिन उसका एक बेटा दिलीप बाहर काम करने गया हुआ था जबकि छोटा बेटा विनोद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया हुआ था। मंगलवार -बुधवार की दरमियानी  रात में अचानक कुसुम के चिल्लाने की आवाज आई तब उसके घर के सामने रहने वाले लोगों ने जाकर देखा तो कुसुम खून से लथपथ पड़ी थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका के घर के पिछले हिस्से से हत्यारा घुसा था। चूंकि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था और वहां कुछ ईंट टूटी पड़ी थी संभावना है कि अज्ञात हत्यारे ने मृतिका के सर पर  ईंट से वार कर हत्याकांड को अंजाम दिया।घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस ने  पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।



बाइट 


1 अजय मरकाम- थाना प्रभारी कान्हीवाडा


अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment