BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्ल्स कॉलेज का एनएसएस कैंप की छात्राएं श्रमदान से जीत रही गांव वालों का दिन आपके व्यक्तित्व विकास में रासेयो शिविर होगा मील का पत्थर साबित -कामना वर्मा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 31, 2022

गर्ल्स कॉलेज का एनएसएस कैंप की छात्राएं श्रमदान से जीत रही गांव वालों का दिन आपके व्यक्तित्व विकास में रासेयो शिविर होगा मील का पत्थर साबित -कामना वर्मा





 रेवांचल टाइम्स - राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉ कामना वर्मा के निर्देशन में एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कु. पूनम उसरेठे, कु. रिंकी भावर के मार्गदर्शन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर ग्राम जामुन झिरी में आयोजित किया जा रहा है जिसमे शिविर के पांचवे बौद्धिक चर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त  विनोद तिवारी  कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्या श्रीमती कामना वर्मा ,विशेष अतिथि के रूप में  वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पम्मी चावला  डॉ श्रीपाद आरोनकर, जेएल हनोते, अजय  सिंह ठाकुर, कु बिंदिया महोबिया,  डॉ प्रशांत बेलवंशी उपस्थित उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ कामना वर्मा ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से छात्राएं गांव में जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चला रही है इससे व्यक्तित्व का विकास होता है  ।आपके व्यक्तित्व विकास में रासेयो शिविर होगा मील का पत्थर साबित होगा।मुख्य अतिथि विनोद  तिवारी ने कहा कि  शिविर के माध्यम से छात्राओं में सामुदायिक जुड़ाव एवं सहभागिता व्यक्तित्व विकास का प्रथम पायदान है। आपका शिविर अपने उद्देश्यों में शत प्रतिशत खरे उतरा है छात्रों के द्वारा ग्राम में किए जा रहे हैं सेवा भावी कार्य अत्यंत ही सराहनीय है आप सभी को बधाई ।इसके पश्चात शिविर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया जिसमें महाविद्यालय की  सुरेश प्रसाद अहिरवार, कु रश्मि नागवंशी, श्रीमती फरजाना बानो, कार्यालय स्टाफ से मुख्य लिपिक  प्रमोद झाड़े  मनोहर ठाकरे सुनील कुमार वर्मा अनूप श्रीवास्तव तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर सुधीर कुमार सूर्यवंशी ने किया।

No comments:

Post a Comment