BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेंट्रल बैंक के एटीएम ने उगले 500 के नोट के साथ चिपका हुआ 10 का नोट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 31, 2022

सेंट्रल बैंक के एटीएम ने उगले 500 के नोट के साथ चिपका हुआ 10 का नोट...




रेवांचल टाइम्स नैनपुर - सेंट्रल बैंक नैनपुर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है । इस बैंक में नोटों से भरा बैग चोरी हो जाना , केशियर द्वारा एक उपभोक्ता का पैसा दूसरे उपभोक्ता को दे देना , फ़र्जी दस्तावेजो पर फायनेंस कर देना , मोटी रकम लेकर लिमिट बढ़ाकर मोटी रकम दे देना । फायनेश का तो कोई हिसाब किताब ही नहीं है जिसे जितना चाहिए मोटी रकम खर्च करो ले जाओ सहित अनेक , कारनामे यहां आम हो चले हैं । अब यहां के एटीएम से 29 खाताधारक आनन्द सोनी के कर्मचारी पवन यादव 18 हजार रूपए निकालने गया जहां एटीएम से निकली 500 की नोट जिसमें 10 रूपये की नोट चिपकी हुई थी जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की गई । प्रबंधक द्वारा पहले तो देखता हु  एक नोट 500 रूपये की कैसे आई ऐसी आश्वासन दिया बाद इसके नोट लेने से इंकार कर दिया । जिससे व्यथित उपभोक्ता आनन्द सोनी गुहार लगाते रहा कि आपके एटीएम में सीसीटीवी कैमरा लगा है चेक कर लें । परंतु प्रबंधक कोई भी बात मानने को तैयार नहीं है । इस प्रकार उपभोक्ताओं के साथ हमेशा होते आ रहा है जिसकी शिकायत उच्चअधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती जिसके कारण नैनपुर सेंट्रल बैंक के  प्रबंधक से लेकर सभी कर्मचारी मनमर्जी से काम कर रहे हैं । जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ रहा है । उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई किया जाना उपभोक्ताओं के हित में होगा ।

No comments:

Post a Comment