BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत की भूमि में पटवारी और तहसीलदार की सहमति से कराया जा रहा है अतिक्रमण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 10, 2022

ग्राम पंचायत की भूमि में पटवारी और तहसीलदार की सहमति से कराया जा रहा है अतिक्रमण...



रेवांचल टाईम्स -  पटवारी रमेश पटेल द्वारा कराया जा रहा है अतिक्रमण तहसीलदार दीपक पटेल द्वारा बेशकीमती जमीन पर शह देकर कराया जा रहा है अतिक्रमण शहडोल के विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बसही के ग्राम ऊफरी में पेट्रोल पंप के पास लगभग 10 परिवारों द्वारा मानपुर व्यवहारी मेन रोड पर मढैया बनाकर कब्जा कराया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश सरकार की यह बेशकीमती जमीन पर कुछ दबंग आदिवासी द्वारा जमीन पर मड़ैया बनाकर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है जब हमारे संवाददाता ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया तो पता चला कि जितने परिवारों ने अतिक्रमण किया गया है उनके सब के पास पुश्तैनी जमीन है परंतु रमेश पटेल पटवारी द्वारा पैसे का लेनदेन करके इस कीमती जमीन पर कब्जा करवाया जा रहा है जब पटवारी ही मध्य प्रदेश सरकार की जमीन पर कब्जा दिलाए जाने के कारण कई एकड़ जमीन पर कब्जा करवा चुके हैं और पुनः पेट्रोल पंप के बगल से लगभग 2 एकड़ जमीन पर विगत चार-पांच दिनों से मढैया बनाकर कब्जा किया गया है जिसका ग्रामवासी पुरजोर विरोध कर रहे हैं और शासन प्रशासन से मांग की गई है कि तत्काल संज्ञान लेते हुए इस अवैध कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषी पटवारी रमेश पटेल को तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है जब इस संबंध में तहसीलदार दीपक पटेल से फोन पर बात की गई तो संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही देखने वाली बात यह होगी उक्त पटवारी के खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर एक समाज से रहने वाले पटवारी तहसीलदार दोनों मिलकर शासन को चूना लगाते रहेगे

No comments:

Post a Comment