BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही:पहले चरण की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ नहीं दूसरे चरण की कापियां आई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 29, 2022

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही:पहले चरण की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ नहीं दूसरे चरण की कापियां आई




रेवांचल टाइम्स, जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन समय पर होता नहीं दिख रहा है। इस कार्य में किस तरह से लापरवाही हो रही है अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले चरण के लिए भेजी गई अंग्रेजी-संस्कृत की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी पूरा नहीं हुआ है और दूसरे चरण की ढाई लाख कापियां मूल्यांकन के लिए एमएलबी स्कूल भेज दी गई है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी ने शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी दिखाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को एक सूची भेजी जिसमें उन शिक्षकों के नाम शामिल है जो मूल्यांकन कार्य से गायब है। कहा जा रहा है कि ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

500 शिक्षकों में सिर्फ 350 पहंुच रहे हैं
मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्रभा मिश्रा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए 500 शिक्षकों की तैनाती हुई है लेकिन उसमें सिर्फ 350 शिक्षक ही पहंुच रहे हैं। कुछ शिक्षक स्थानीय परीक्षा को आयोजित कराने में जुटे हैं परंतु कुछ ऐसे शिक्षक है जो जानबूझकर नहीं पहंुच रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेज दी गई है।

अंग्रेजी-संस्कृत कापियों का मूल्यांकन नहीं हुआ
पहले चरण में एमएलबी स्कूल मूल्यांकन केंद्र में विभिन्न विषयों की सवा लाख उत्तरपुस्तिकाएं आई थी जिसमें अंग्रेजी और संस्कृत 30 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हुआ। जानकर हैरानी होगी कि इन विषयों के शिक्षकों का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया इसके बाबजूद शिक्षक मूल्यांकन कार्य में नहीं पहंुचे।

No comments:

Post a Comment