BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस ने पांच हजार का इनामी बदमाश दबोचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 29, 2022

पुलिस ने पांच हजार का इनामी बदमाश दबोचा

 



रेवांचल टाइम्स ,जबलपुर : | गोहलपुर पुलिस ने हत्या के आरोप में 3 माह से फरार 5 हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया है पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है |

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद चौबे ने बताया कि थाना गोहलपुर में बबलू खान की रिपोर्ट पर 307, सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था, उक्त प्रकरण का आरोपी इमरान उर्फ इम्मू पिता शमशाद खान उम्र 30 वर्ष निवासी टेलीफोन वाली गली, आदर्श स्कूल के पीछे थाना हनुमानताल घटना के बाद से ही फरार था, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा की गयी थी।

 क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गाजीमिया मैदान में मंसूरी बारात घर के पीछे दबिश देते हुये फरार आरोपी इमरान उर्फ इम्मू पिता शमशाद खान उम्र 30 वर्ष निवासी टेलीफोन वाली गली, आदर्श स्कूल के पीछे थाना हनुमानताल को पकड़ा जाकर सुपुर्द किये जाने पर इमरान की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment