BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साधना शिविर समापन अवसर पर दिखी संस्कृति की बेजोड़ झलक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 2, 2022

साधना शिविर समापन अवसर पर दिखी संस्कृति की बेजोड़ झलक





रेवांचल टाइम्स - नारायणगंज  गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति मध्यप्रदेश के तत्वाधान में 11 दिवसीय अखंड साधना शिविर का आयोजन ग्राम गौरैया तहसील कुंडम जिला जबलपुर में विगत दिनों से चल रहा था जिस का भव्य समापन संस्कृतिक नृत्य संगीत के साथ हुआ। यँहा गोंडी धर्म संस्कृति के वाहक व प्रदेश संयोजक  तिरुमाल दिलीप सैयाम के संरक्षण मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश अंतर्गत विभिन्न जिलों के सैकड़ों के संख्या में साधक गण उपस्थित हुए। जो कि अपने धर्म रीति नीति परंपरा संस्कृति को बनाए रखने सहित पुरखों की खोई हुई व्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए शक्तिपीठ इकाई में आयोजित साधना शिविर में हिस्सा लिए और उक्त व्यवस्था को बनाये रखने संकल्पित भी हुए। प्रदेश महासचिव संजय मरकाम द्वारा बताया गया कि अब तक विभिन्न 11 जिलों में इस प्रकार साधना शिविर का आयोजन किया जा चुका है सभी शक्ति पीठों में सैकड़ों के संख्या में साधकों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया है। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति अपने उद्देश बिंदुओं पर निरंतर प्रदेश के भीतर धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। वही समाज जागरूकता के लिए संकल्प बद्ध होकर समिति आगे भी निरंतर कार्य करती रहेगी। समापन अवसर पर मंचीय उद्बोधन के दौरान जिला पंचायत सदस्य जमुना मरावी द्वारा कहा गया कि हमारा प्रथम दायित्व है समाज को सुदृढ़  बनाने सहित सामाजिक जनों को प्राथमिकता के साथ जागरूक करें समिति द्वारा गोंड़ीधर्म संस्कृति को संरक्षित करने का पहल सराहनीय है। वही उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणगंज इंजी. भूपेंद्र वरकडे द्वारा कहा गया की सामाजिक जागरूकता हेतु किया जा रहा समिति का कार्य हमेशा हमें ऊर्जावान बनाती है मैं विगत कई वर्षों से उक्त समिति से जुड़ा हूं जहां निरंतर हमें महाकाल दुर्गे भगत जगत जी गुरुदादा एवं गुरुदेव सैयाम जी द्वारा सामाजिक मूल्यों को समझने सहित पुरखों की बनाई जीवन व्यवस्था को सीखने मार्गदर्शन मिलता रहता है।  प्रयास हमारा भी रहता है जिस समाज में जन्मे हैं उसका कर्ज सामाजिक कार्यों को कर चुका सकें। हवन पूजन पश्चात स्थानीय सांस्कृतिक दल द्वारा रात्रिकालीन मनमोहक सांस्कृतिक सन्देश प्रस्तुतियां दी गई। 

कार्यक्रम दौरान उपस्थित रहे प्रदेश समन्वयक आर सी एग्जाम, जिला सचिव झुन्नी सैयाम, मुन्ना सिंह कुशराम,संजय ,, देवा मरावी, राजा पन्द्रे, हरनाम मरावी, अशोक सरोते,पुन्नू मरकाम बस्तर सीजी ,चिन्ता कुंजाम काँकेर सीजी, सतीस नेताम रायपुर सीजी,धन्नी परस्ते ,झामु मरकाम, शारदा आहके,राजू मरावी,रतन वरकड़े,जगदीश परस्ते सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी क्षेत्रीय सामाजिक जनों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment