BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हादसा, 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 2, 2022

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हादसा, 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत



रेवांचल टाईम्स :महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा लोनी कलभोर के कदम वाक वस्ती इलाके में हुआ।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, चारों मजदूर एक मकान के सेप्टिक टैंक को साफ कर रहे थे, उसी दौरान ये घटना हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने चारों मजदूरों को बाहर निकाला। बता दें कि सभी मजदूर बेहोशी की हालत में थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे



इसके पहले भी इसी तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा ही एक हादसा मुंबई के गोवंडी इलाके में हुआ था। यहां एक आवासीय सोसायटी के एक अधिकारी को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं मुंबई से सटे ठाणे शहर की भी एक और सोसाइटी में कुछ साल पहले एक मामला सामने आया था। जहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक मजदूर की दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment