रेवांचल टाइम्स डिंडौरी ,विक्रमपुर पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर कुएं में नाबालिक का शव मिला है इस घटना से इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस चौकी प्रभारी संजय सोनवानी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर परिवार रहता था मृतिका के माता पिता महाशिवरात्रि के चलते भजन गाने गांव में गए थे कल शाम लगभग 6 बजे के करीब कुछ लोगो ने नाबालिक को पानी भरने के लिये कुएं की तरफ जाते हुये देखा था ,शाम को जब माता पिता घर लौटे तो नाबालिक घर मे नही मिली,इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई,पुलिस और ग्रामीणों ने जब खोजबीन शुरू की तो पुलिस चौकी से कुछ दूर कुएं में लगभग 12 बजे नाबालिक का शव तैरता हुआ दिखा।पुलिस ने मर्ग कायम नाबालिक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है । पुलिस चौकी प्रभारी संजय सोनवानी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पायेगा फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है ।
Wednesday, March 2, 2022
कुएं में मिला नाबालिग लड़की का शव...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment