रेवांचल टाइम्स - दिनांक 27 मार्च 2022 राष्ट्रीय सेवा योजना की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर इकाई द्वारा शिविर का आयोजन दिनांक 21 से 27 मार्च तक ग्राम नरेनीमाल में किया गया। शिविर के समापन अवसर पर बिछिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं एनएसएस के पूर्व स्वयं सेवक रामभजन पटेल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एनएसएस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं तथा आपदाओं के समय देश व समाज के हित में कार्य करने का भाव ऐसे शिविरों से ही आता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शक्ति पटेल ने स्वयंसेवकों को योग और ध्यान के विषय में विस्तार से समझाते हुआ कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग ध्यान अवश्य करना चाहिए । यह ऐसा माध्यम है जिससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा सक्रिय होती है। जीवन कौशल के विभिन्न आयामों के बारे में भी उन्होंने विस्तार से जानकारी साझा की। अंजनिया महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवक नर्मदा प्रसाद प्रसाद साहू, निखिल कुम्हरे, विश्वनाथ यादव, ओमप्रकाश झारिया और दीपक झारिया ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास के विविध उपायों के बारे में विस्तार से बताया । शिविर का संचालन प्राचार्य एच एल पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी राजीव मिश्र द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में नरेनीमाल के सरपंच नर्बद सिंह उइके, सचिव नर्मदा प्रसाद पटेल, तीरथ प्रसाद पटेल, कमलेश पटेल, राकेश पटेल, कैलाश पटेल और मैकूलाल पटेल उपस्थित रहे।
Sunday, March 27, 2022
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment