रेवांचल टाइम्स मंडला - मण्डला जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अभीयान का आयोजन मंडला पुलिस द्वारा किया गया। रविवार को मंडला पुलिस के जवानों द्वारा अपनी तैनाती स्थल पर साफ सफाई करने का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंडला पुलिस के जवानों द्वारा अपने कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रविवार को थाना, चौकियों व पुलिस लाइन में श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया। रविवार को जिला के सभी थाना, चौकियों तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाकर पुलिस के जवानों द्वारा साफ सफाई का कार्य किया । पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपुत के दिशा निर्देशानुसार व संबंधित थानों के पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों द्वारा रविवार को जिला के सभी थाना, चौकी व पुलिस लाइन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रमदान किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कुछ जवानों द्वारा पौधारोपण भी किया गया । पुलिस जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत थाना, चौकी व पुलिस लाइन परिसर, थाना एवं चौकी में खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर, पेड़ों के सूखे पत्ते, झाड़ियां, बेकार की घांस, कूड़ा-कचरा व मकड़ी के जालों को हटाकर साफ-सफाई की गई। पुलिस कर्मचारियों द्वारा थाना ,चौकी व लाइन परिसर में खाली पड़ी उबड़-खाबड़ व ऊंची-नीची जमीन को भी समतल किया गया। थाना, चौकियों व पुलिस लाइन परिसर में लगे पौधों की सिचाई भी की गई। वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के आह्वान पर पुलिस कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल पर लगातार स्वच्छता बनाए रखने, खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर व रिकार्ड इत्यादि की लगातार देखभाल करने को भी कहा । पुलिस लाईन, थाना व चौकी परिसर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार को साफ-सफाई करने के लिए श्रमदान का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपुत द्वारा मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आमजनों से अपना निरंतर योगदान देने के लिए आह्रवान किया गया ।
Sunday, March 27, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
मंडला पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान का किया आयोजन
मंडला पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान का किया आयोजन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment