BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्षतिग्रस्त मार्गो से राहगीर परेशान आये दिन घट रही है घटनाएँ जिम्मेदार हुए... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 6, 2022

क्षतिग्रस्त मार्गो से राहगीर परेशान आये दिन घट रही है घटनाएँ जिम्मेदार हुए...




रेवांचल टाईम्स - संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित मंडला जिले में सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो गई है। लगभग सभी योजनाओं के अंतर्गत निर्मित सड़कों ने घटिया निर्माण की वजह से दम तोड़ दिया  है। मरम्मत व नवनिर्माण का काम भी लगभग सभी मार्गों में तेजी के साथ नही किया जा रहा है जिसकी वजह से राहगीर परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी इस समय जबलपुर मंडला मार्ग पर राहगीरों को हो रही है। कई वर्षों से इस मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे कब पूरा किया जाएगा यह कुछ कहा नहीं जा सकता है। शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही की वजह से मार्ग का निर्माण कार्य लटका हुआ है। कई बार नागरिकों द्वारा इस मार्ग को पूरा किए जाने की मांग की जा रही है। आंदोलन भी किए जा चुके हैं इसके बाद भी किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। लगभग सभी जवाबदार लापरवाही का परिचय दे रहे हैं। जहां जहां मार्ग का निर्माण कार्य किया गया है वहां वहां सड़के खराब होने लगी हैं। सीमेंट कांक्रीट सड़क में दरार आ गई है। डामलीकरण भी दम तोडने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर-मण्डला के मार्ग को पूर्ण कराने के लिए नेता सही प्रयास क्यों नहीे कर रहे हैं ? यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बात को लेकर जनापेक्षा है शासन प्रशासन के साथ नेता भी इस मार्ग को पूर्ण कराने में शीघ्र ध्यान दें।

No comments:

Post a Comment