रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीदप से एक महिला के लापता होने की खबर सामने आई है। महिला की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। वहीं परिजनों और रिश्तेदारों के लाख ढूंढने के बाद भी जब महिला का कुछ पता नहीं चल पाया तो फिर परिजनों ने पुलिस के पास महिला के लापता होने का मामला दर्ज कराया। साथ ही परिजनों ने सोशल-मीडिया और मीडिया से लापता महिला को ढूंढने की अपील भी की है।
वहीं, लापता महिला का नाम मीना बाई पति रामकृष्ण उइके बताया जा रहा है। वह सीदप गांव की रहने वाली है। बीते 05/02/22 को मीना अपने घर सीदप से बिना किसी को बताये घर से रवाना हुई थी। वह करीब ग्यारह बजे घर से निकली थी। वहीं जब शाम के समय मीना के पति ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फ़ोन ऑफ पाया गया।
इसके बाद लापता महिला के पति ने मायके से संपर्क किया, तब पता चला कि वो वहाँ भी नहीं पहुंची है। जिसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने महिला को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। अंत में महिला के पति ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया।
वहीं, इस मामले पर पुलिस थाना चौरई के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद से पुलिस एक विशेष टीम बनाकर लापता महिला की तलाश में जुट गई है। ।
ऐसे में परिजनों ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से भी महिला को ढूंढने में मदद करने का आग्रह किया है। इस मामले में अगर आपको लापता महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो आप पुलिस थाना प्रभारी चौरई के मोबाईल नम्बर 9479991572 अथवा बीट प्रभारी संतोष सोनी के मोबाइल नंबर 9424600039 पर सीधा सम्पर्क कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment