BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्या आप भी सोती हैं पेट के बल? जान लें कितना खतरनाक है ऐसे सोना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 6, 2022

क्या आप भी सोती हैं पेट के बल? जान लें कितना खतरनाक है ऐसे सोना



इंटरनेशनल वुमन डे 8 मार्च को मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर जागरूक किया जाता है. बता दें कि रोजमर्रा के जीवन में महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिसका दुष्परिणाम उनकी सेहत को भुगतना पड़ता है. उन्हीं में से एक गलती है पेट के बल सोना (Sleeping on Your Stomach). यदि महिलाएं लंबे समय तक पेट के बल सोएं तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आज का हमारा ये आर्टिकल महिलाओं के लंबे समय तक पेट के बल सोने पर ही है. जानते हैं महिलाओं को कौन-कौन से नुकसानों (Is sleeping on stomach bad?) का सामना उठाना पड़ सकता है. पढ़ते हैं आगे…
पेट के बल सोने के नुकसान
यदि महिलाएं लंबे समय तक पेट के बल सोती हैं तो ऐसा करने से उनके स्तनों में दर्द की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के बल सोने से महिलाओं के स्तनों पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण दर्द की समस्या हो सकती है. ऐसे में महिलाओं को अपने सोने की पोजिशन को बदलते रहना चाहिए.
गर्भवती महिलाएं यदि पेट के बल सोएं तो इससे शिशु की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में महिलाओं को करवट बदल-बदल कर सोना चाहिए.
लंबे समय तक पेट के बल सोने से पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं. उन समस्याओं में खाना ना पचना, पेट में मरोड़, पेट में दर्द आदि शामिल हैं. बता दें कि पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव भी पड़ सकता है. ऐसे में पेट के बल सोने से बचना चाहिए.
यदि महिलाएं लंबे समय तक पेट के बल सोती हैं तो इससे त्वचा की मांसपेशियों पर नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही त्वचा को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण महिलाओं को पिंपल्स, झुर्रियां आदि का सामना करना पड़ता है.

No comments:

Post a Comment