BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भ्रष्टाचारी नीतियों के विरूद्ध अटल विचार मंच करेगा पुतला दहन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 10, 2022

भ्रष्टाचारी नीतियों के विरूद्ध अटल विचार मंच करेगा पुतला दहन...





रेवांचल टाईम्स–नगरपालिका परिषद सिवनी में विगत दो वर्षों से पदस्थ सीएमओ नवनीत पांडे के कार्यकाल में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसके पूर्व २०१८ के विधानसभा चुनाव के बाद सिवनी में पदस्थ रहे नवनीत पांडे के खिलाफ पार्षदों द्वारा जनविरोधी व भ्रष्टाचारी नीतियों के चलते निंदा प्रस्ताव पारित कर उन्हें सीएमओ पद से हटाने की मांग की गई थी।

उक्ताशय की बात प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अटल विचार मंच के जिला संयोजक तरूण मुनिया टांक ने देते हुए बताया कि उस दौरान नवनीत पांडे का स्थानांतरण कर दिया गया लेकिन अब वे पुन: सिवनी में पदस्थ हैं और उनकी कार्यप्रणाली से आम नागरिक परेशान हैं जिससे भाजपा की छवि खराब हो रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे एवं प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा को लिखे गए पत्र में विचार मंच के भोजराज मदने, बाबूलाल श्रीवास्तव, राधेश्याम देशमुख, योगेश सूर्यवंशी व पंजू चौधरी ने बताया कि सीएमओ जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं करते बल्कि वे आम नागरिकों से दुव्यर्वहार भी करते हैं।

अटल विचार मंच के सदस्यों ने जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इनके कारनामों की चर्चा लगातार मीडिया में भी हो रही है वही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी ने भी पत्र लिख नवनीत पांडे के कार्यों की जांच करने की मांग की थी।

संयोजक मुनिया टांक ने बताया कि नवनीत पांडे के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की उच्च  स्तरीय जांच करवाना आवश्यक है और उनकी इन्ही जनविरोधी व भ्रष्टाचारी नीतियों के खिलाफ विचार मंच नगरपालिका सीएमओ नवनीत पांडे का पुतला दहन करेगा।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment