गर्मी का मौसम आते ही घरों में मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है। ऐसे में बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी बेअसर होने लगते हैं। पर आप कुछ घरेलू उपायों को अपना कर मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।
रेवांचल टाइम्स :मच्छर एक ऐसी प्रजाति जो कभी दिन में तो कभी रात में आपको परेशान करते हैं। ये रात को आपके कानों में गूँजते हैं, आपका खून चूसते हैं, आपको काटते हैं। आप इनसे बचने के लिए कभी कॉइल लगाते हैं तो कभी जेल पर फिर भी ये आपका पीछा नहीं छोड़ते। ये खत्म होने की बजाय हर रात और बढ़ जाते हैं क्या आपको पता है इन्हें प्राकृतिक तरीके से खत्म किया जा सकता है।
अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको केवल घरेलू नुस्खों को अपनाना है।
1. नींबू नीलगिरी और नारियल तेल से बनाए मॉस्कीटो रेपेलेंट नींबू नीलगिरी का तेल मच्छरों को भगाने में सक्षम है। आप केवल 1:2 अनुपात में नारियल और नींबू नीलगिरी तेल का इस्तेमाल करें और इसे मिलाकर लिक्विड तैयार करें। अब इसे मॉस्कीटो रेपेलेंट में जहां मच्छर आते हैं वहाँ रख दें।
कपूर आप मच्छरों को भगाने के लिए अपने कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। इससे सारे मच्छर भाग जाएंगे।
लहसुन लहसुन की गंध से मच्छर दूर भागते हैं। इसके रस को अपने शरीर पर लगाएं या छिड़काव कर दें इससे मच्छर भाग जाएंगे।
नीम का तेल आप यदि नारियल के तेल में नीम मिलाकर उसका दिया जलाएंगे तो उससे भी मच्छर भागते हैं। या नीम के तेल को अपने हाथ पैरों में लगाएं तो उससे भी मच्छर आपके पास नहीं मंडराएंगे।
अजवायन के फूल अजवायन के फूल की गंध से मच्छर दूर रहते हैं। अपने हाथों के बीच इसके फूल को निचोड़ लें या इसके पत्तों को अपनी त्वचा पर रगड़ें मच्छर आपसे दूर रहेंगे।
इसके अलावा भी आप ये टिप्स अपना सकते हैं : -अपने घर में कहीं भी किसी बर्तन में पानी को ढककर ही रखें। -हल्के रंग के कपड़े पहनें क्योंकि डार्क रंग से मच्छर आकर्षित होते हैं। -मच्छर के काटने से हो रही खुजली को कम करने के लोए कैट हुए जगह पर सेब का सिरका लगाएं।
No comments:
Post a Comment