रेवांचल टाईम्स–भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती कविता पाटिदार प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार जी के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं जिला युवा मोर्चा के प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान की सहमति एवं वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले की कार्यकारणी घोषित की है ।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने गहन विचार विमर्श के पश्चात सभी क्षेत्रों, वर्गो के समन्वय के अनुसार कार्यकारणी में युवा कार्यकत्र्ताओं को दायित्व दिया है घोषित कार्यकारणी में 06 उपाध्यक्ष क्रमश: पवन बघेल, शुभम राजपूत, योगेश शिवहारे, चक्रेश ठाकुर, राजा बघेल, एवं अंकित ठाकुर को बनाया गया है युवामोर्चा की जिला कार्यकारणी में तुलेश डहरवाल एवं नीरज रानू ठाकुर को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है ।
जिले की कार्यकारणी में नितेश सनोडिया, शेरसिंह उईके, सौरभ गोलू यादव, लवकेश गब्बू त्रिवेदी, हनुमत पंचेश्वर, अशोक शरणागत, एवं प्रशांत पटेल को मंत्री का दायित्व दिया गया है । जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व मनोज गौतम को एवं सह कार्यालय मंत्री वीरेन्द्र डहेरिया, रौनक श्रीवास्तव, जयंत डहेरिया को बनाया गया है ।
युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में महेंद्र बघेल शेरू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है एवं सौरभ तिवारी, देवेंद्र ठाकुर, राकेश ब्रम्हे, राकेश मालवीय, खुशेन्द्र पवार, स्वपनिल उपाध्याय, ऋषभ जैन, जितेन्द्र नेमा, धीरज राय, एवं अतुल चंदौरे को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। युवा में जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व अर्जुन तिवारी को दिया गया है एवं नीरज जैन, अनिल हरिनखेड़े, मोहक अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है । मयुर सोनी को जिला रिसर्च एंड पाँलिसी प्रभारी, एवं अमित रजक, पारूल सनोडिया, एवं भोजराज गुमस्ता को जिला सह रिसर्च एंड पाँलिसी प्रभारी का दायित्व दिया गया है । अनेक उर्जावान कार्यकत्र्ताओं को युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में एवं कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, मोर्चा के प्रभारी जयदीप सिंह चौहान, जिला पदाधिकारियों, वरष्ठि नेताओं एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले ने समस्त नवनियुक्त मोर्चा के पदाधिकाारियों को शुभकामनाएँ देते हुये पूरी क्षमता के साथ पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है ।
रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment