BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह वृक्षारोपण कर जन्म दिवस मनाया गया केवलारी विधायक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 6, 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह वृक्षारोपण कर जन्म दिवस मनाया गया केवलारी विधायक




रेवांचल टाइम्स - कान्हीवाड़ा दिनांक 5/3/2022 दिन शनिवार को कान्हीवाड़ा मंडल के अंतर्गत ग्राम कान्हीवाड़ा में विश्राम गृह,थाना परिसर एवं फारेस्ट ऑफिस में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के सुअवसर में वृक्षारोपण किया। विधायक राकेश पाल सिंह ने अपने उद्धबोधन में कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंशा अनुरूप मेरे जन्मदिन पर पर मेरे चहेते और मेरे प्यारे भांजे भांजियों के साथ मेरे जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक एक पौधे को रोपित करें इस प्रकार पौधा रोपित करने से आपके द्वारा मेरे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई स्वीकार हो जाएगी प्राकृतिक परिस्थितियों के बदलाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा की प्रकृति हमारी जीवन है प्रकृति को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है जिस प्रकार ताबड़तोड़ वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है अत: हम सब इसके जिम्मेदार हैं इसलिए एक एक पौधे सभी रोहित कर मेरे जन्मदिन को यादगार बनाये। जहां जन अभियान परिषद के बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से जगह जगह वृक्षारोपण कर जन्म दिवस मनाया जा रहा केवलारी विधानसभा के कान्हीवाड़ा,छपारा, केवलारी, उगली, पलारी, धनोरा में वृक्ष लगाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री के जन्म दिवस की खुशियां मनाई गई ।बृक्ष लगाने का उद्देश्य यह कि हमारी इस धरती की गोदरी हरी-भरी रह सके,बृक्ष से ही हमारा पर्यावरण सुद्ध रहता है।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणो की विशेष उपस्तिथि में सभी के द्वारा एक एक वृक्ष लगाकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस को यादगार मनाया गया है।

No comments:

Post a Comment