BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौरई पुलिस को एक अनसुलझे प्रकरण में मिली बड़ी कामयाबी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 6, 2022

चौरई पुलिस को एक अनसुलझे प्रकरण में मिली बड़ी कामयाबी...


रेवांचल टाईम्स - कमाऊ पूत उर्फ मटिया उर्फ अरबपति बनने के फेर में लोभी लालची ने गवा दिया था अपनी जमा पूँजी धन दौलत जेवर वगैरह।

लोभी लालची धोखा खाए लोग पहले निरीक्षक शशि विश्वकर्मा को झूठी असत्य अनर्गल तथ्यहीन जानकारी दे रहे थे।

परंतु अनुभवी तेजतर्रार पुलिसिया कार्यशैली में निपुण थाना प्रभारी चौरई शशि विश्वकर्मा को मंजर समझने में देर नही लगी।

थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस के आलाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर अपनी टीम  जिसमें ए एस आई असगर अली,आरक्षक अभिषेक बघेल, रामकुमार सनोडिया, सतीश बघेल,गठित कर  उचित दिशानिर्देश देकर निश्चित स्थान रवाना किया।।जहाँ से आधुनिक तकनीक के जरिए धोखेबाजों की लोकेशन मिलते है मसरुका सहित आरोपियों को धरदबोचा

चौरई छिंदवाड़ा :- घटना कुछ इस प्रकार बतायी जा रही है कि चौरई थाना क्षेत्र के अधीन वाली ग्राम पंचायत पालहरी का एक मजदूरी करने वाला मंशाराम पिता पूनाराम वर्मा जो अपने ही घर के करीब रहने वाले किसन अहिरवार और उसकी पत्नी सुकरती अहिरवार के साथ 27 फरवरी को पवित्र चौड़ागढ़ महादेव मेला गया था।

जिसे मेले के रास्ते मे जड़ी बूटी के साथ कमाऊ ककई बेचने वाले धोखेबाजों के झाँसे में ये तीनों मंशाराम किसन सुमरती फंस गए और ₹ 3000 हजार में कमाऊ ककई डिब्बी खरीद लिए और वादा अनुसार डिब्बी घर ले जाकर धोखेबाजों की उपस्थिति में खरीददार लोगो के पैतृक गांव में पूजा पाठ कर सिद्ध करने की बात तय हुई।

उसी तय अनुसार लोभियों के घर पहुचते ही जालसाजो ने अपना जाल फैलाया और 3 मार्च के दिन धोखेबाज सुनियोजित ढंग से लोभियों के घर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 05 एम जेड 8104 पर सवार होकर पहुंचे और सामने खुले बरामदे में पूजा अर्चना प्रारंभ करते इससे पहले उन्होंने मंशाराम से घर के जेवर पैसे पूजा स्थान पर रखने को कहा मंशाराम ने अपने जेवर में 1 नग पेंडल मंगलसूत्र चांदी की पेरपट्टी खुचना 4 नग बिछिया 1नग चांदी अंगूठी रखा इतना ही कपटी छली बाजो ने सुमरती बाई से भी 1नग मंगलसूत्र एक पेंडल 4 नग सोने की पत्ती गुरिया 1 नग कान के टाप्स छोटे दस हजार नगदी भी रखवा लिए।

आटे के बने पिंडो में दोनो जालसाजों ने चांदी सोने के जेवर इन लोभियों के सामने रखे और कहा आप इस तांत्रिक पूजा को देखेंगे तो भस्म हो जायेंगे आप पीछे बाहर निकल जाएं

फिर क्या था धोखेबाजों ने इनसे धोखाधड़ी कर कुल मशरूका ₹ 51300 जिनमे दो नग मोबाइल को घर के भीतर से लेकर रफूचक्कर हो गए ठगे जाने पर प्रार्थी मंशाराम पिता पूनाराम वर्मा की रपट पर चौरई थाना प्रभारी निरीक्षक शशि विश्वकर्मा ने दोनो आरोपी निलेशनाथ और राजूनाथ निवासी जमुनिया थाना करेली जिला नरसिंहपुर एम पी के खिलाफ अपराध संख्या 182/2022 धारा 420 457 380 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनो अपराधियों नेर जमुनिया थाना अमरवाड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

इस धरपकड़ दल में निरीक्षक थाना प्रभारी चौरई शशि विश्वकर्मा के अतिरिक्त एएसआई असगर अली आरक्षक क्रमशः अभिषेक बघेल सतीश बघेल रामकुमार सनोडिया,नितिन रघुवंशी(सायबर सेल) की अहम भूमिका रही।

चौरई पुलिस की इस ठगी धोखाधड़ी के मामले में की गयी कार्यवाही व आरोपियों की 10 घण्टे की भीतर हुई गिरफ्तारी की सभी ने प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment