रेवांचल टाइम्स - मवई 'दिनांक 5 मार्च 2022 दिवस शनिवार ' राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में शासकीय स्नातक महाविद्यालय मवई में नई शिक्षा नीति के तहत छात्र - छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई 'जिसमें उनके ओपन ,इलेक्टिव ' मेजर ' माइनर सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी व्यवसायिक पाठ्यक्रम तथा कार्यशाला प्रोजेक्ट / फील्ड वर्क ' इंटरशिप आदि की जानकारी प्रदान की गई छात्र-छात्राओं के सभी प्रश्नों का समाधान एवं समस्याओं का निराकरण किया गया । नई शिक्षा नीति से पुरानी शिक्षा व्यवस्था बदल चुकी है नए नियमों एवं विषयों को समाहित किया गया है छात्र-छात्राओं में कौशल विकास एवं स्किल डेवलपमेंट के साथ स्वयं के भविष्य के लिए तैयार हो सके स्वयं का रोजगार कर सकें |
महाविद्यालय प्रमुख श्रीमती वंदना उरकुड़े 'सहायक प्राध्यापक डॉ अर्चना डेनियल ' राजेंद्र सोनवानी , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार रैदास ' डॉक्टर नसीम बानो ,स्वामी दयानंद प्रजापति आदि स्टाफ उपस्थित रहे ।
रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment