BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कई देशों में कोरोना की नई लहर जारी, अब भारत सरकार उठाएगी यह बड़ा कदम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 21, 2022

कई देशों में कोरोना की नई लहर जारी, अब भारत सरकार उठाएगी यह बड़ा कदम



रेवांचल टाइम्स : दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार  देश की वयस्क आबादी को वैक्सीन का बूस्टर डोज (Vaccine Booster Dose) देने पर विचार कर रही है. सोमवार को इस बारे में करीबी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. इसके लिए वैक्सीन डोज की उपलब्धता बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. सूत्रों ने यह भी कहा है कि सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि बूस्टर डोज निःशुल्क होगा या नहीं.

कोविड-19 वैक्सीन Corona Cases के बूस्टर डोज Vaccine Booster Dose पर सरकार यह विचार ऐसे समय में कर रही है जब वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण Corona Cases के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. चीन और यूरोप समेत दक्षिण-पूर्व एशिया के देश इसमें शामिल हैं. भारत में अभी तक कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक पात्र हैं।

वहीं सरकार ने 12-14 वर्ष की आयु वाले बच्चों के वैक्सीनेशन को मंजूरी दे दी है. सरकार ने यह फैसला कई राज्यों में स्कूल के खुल जाने के कुछ सप्ताह बाद किया है. भारत में सोमवार को कोविड-19 के 1549 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं दुनिया के कुछ देशों में कोरोना महामारी के मामलों में तेज उछाल आया है.


इसके अलावा भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 180.80 करोड़ डोज वितरित की जा चुकी हैं. वहीं वैक्सीन की करीब 2.17 करोड़ डोज इसके लिए पात्र आबादी को लगा दी गई हैं. वहीं अमेरिका और यूरोप में नागरिकों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारी चल रही है.

No comments:

Post a Comment