BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लाश को जिंदा करने का ड्रामा:बाबा ने शव से कहा- उठो... मौत को मात दो....फिर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 6, 2022

लाश को जिंदा करने का ड्रामा:बाबा ने शव से कहा- उठो... मौत को मात दो....फिर



रेवांचल टाईम्स:अभी काल के पास नहीं गया है वो, अभी भीतर ही है। जल्दी से दरवाजा खुलवाइए, कुछ ही मिनट में वह जीवित हो जाएगा। ऐ… वीडियो कोई नहीं बनाएगा। ज्यादा बोलोगे ताे तुम्हारी वर्दी उतर जाएगी। उठो सोनू, मौत को मात दो…।’ दमोह जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर एक बाबा ने मृत युवक को जिंदा करने का दावा कर इसी तरह हंगामा किया। वह खुद को महाकाली का रूप बता रहा था। परिवारवालों की मांग के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के गेट खोल दिए गए, लेकिन बाद में पुलिस ने सभी को वहां से रवाना कर दिया।

शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के अतिथि विद्वान सोनू ठाकुर ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टरों ने शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया। दिन में तो परिवारवाले चले गए, लेकिन रात 10.30 बजे वे फिर लौटे। उनके साथ एक व्यक्ति भी था, जो खुद को महाकाली का रूप बता रहा था।

बाबा के साथ परिवारवाले शव को बाहर निकालने की जिद पर अड़ गए। बाबा लगातार दावा कर रहा था कि शव को बाहर लेकर आओ, कुछ मिनट में जीवित कर देगा। परिवार के लोग बाबा की बातों में इस कदर अंधे हो चुके थे कि पुलिस और अस्पतालकर्मियों से शव को बाहर लेकर आने की जिद पर अड़ गए।

No comments:

Post a Comment