BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वायु रक्षक अभियान के तहत क्षेत्रीयजनों द्वारा किया गया वृक्षारोपण....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 6, 2022

संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वायु रक्षक अभियान के तहत क्षेत्रीयजनों द्वारा किया गया वृक्षारोपण.......




रेवांचल टाईम्स -  खैरा पलारी विधानसभा केवलारी अंतर्गत पलारी क्षेत्र में संचालित संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में गत दिवस 5 मार्च को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्य किया गया।

गौरतलब है कि इस वायु रक्षक अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर केवलारी विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा एवं किसान नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महाकौशल प्रांत मंत्री हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार महासभा सिवनी जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद राय, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के सिवनी जिला अध्यक्ष नीलम पटेल, जिला संगठन मंत्री अरुण पटेल, किरार समाज जिला सिवनी सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य जीवन लाल पटेल, बृज मोहन पटेल, किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नवयुवक मंडल के जिला उपाध्यक्ष बसंत ठाकुर, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच पूर्व जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल, पत्रकार विष्णु शर्मा, पत्रकार राजीव तिवारी, ग्राम पंचायत डोकररांजी  सरपंच अमित राय गांव के पटेल अमित ठाकुर समेत दर्जनों क्षेत्रीय जनों एवं संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के संचालक पृथ्वीराज चौरे, शिवराज चौरे, ऋषिराज चौरे, एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 


उल्लेखनीय है कि संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य द्वारा बच्चों को बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग एवं कार्बन उत्सर्जन जैसी गम्भीर समस्याएं एवं जंगलों के विनाश से होने वाली आपदाएं पर मनोवैज्ञानिक तरीके से बच्चों को बताया गया कि वृक्ष का अपने जीवन में क्या महत्व है, कैसे वृक्ष हमारी जिंदगी को बचाते हैं, कैसे वृक्ष हमें हमेशा से कुछ ना कुछ देते ही आए हैं एवं बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को हल करने का सर्वोत्तम उपाय प्रदूषण को कम करना जो कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर ही संभव होता है ऐसे बहुत से विचार विद्यार्थी के समक्ष रखे गए। 

गौरतलब है कि स्कूल प्रबंधन समेत विद्यार्थियों ने यह प्रण किया कि वह प्रत्येक वर्ष वृक्ष जरूर लगाएंगे एवं उसे सुरक्षा भी प्रदान करेंगे, यह संदेश उक्त स्कूल के ही विद्यार्थियों के लिए नहीं अपितु समस्त विद्यार्थियों को समर्पित होना चाहिए जो की पर्यावरण को बचाने में अपना श श्रेय एवं सहयोग दे सके।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment