BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डुड़का में आयोजित हुआ “BAIGA” शिविर कलेक्टर हुई शामिल, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों का हुआ निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 9, 2022

डुड़का में आयोजित हुआ “BAIGA” शिविर कलेक्टर हुई शामिल, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों का हुआ निरीक्षण

मण्डला 9 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार आदिवासी विकास विभाग तथा अन्य विभागों के समन्वय से जिले में बैगा डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत बैगा परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ देने के उद्देश्य से अलग-अलग विकासखंडों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 9 मार्च को ग्राम डुड़का में बैगा परिवारों को लाभ देने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कलेक्टर हर्षिका सिंह शामिल हुई। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या के बारे में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक बैगा परिवार एवं उनके सदस्यों को उनकी पात्रतानुसार लाभ देने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एसी ट्राईबल विजय तेकाम, एसडीएम सुलेखा उईके, ईईआरईएस मनोज धुर्वे, प्रभारी डीडीए मधुअली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

शिविर में अनुपस्थितों को जारी करें नोटिस

 

श्रीमती सिंह ने शिविर में ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा करने के पश्चात पीडीएस वितरण, मनरेगा के कार्य, आयुष्मान पंजीयन, पेयजल की उपलब्धता आदि से संबंधित चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों के राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने शिविर में अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से स्थानीय स्तर पर बोई जाने वाली फसलों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि रोजगार देने के उद्देश्य से विकास कार्य प्रारंभ रखें। ग्रामीणों द्वारा सिंचाई की समस्या के बारे में बताने पर कलेक्टर ने ईईआरईएस को तालाब निर्माण के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उचित स्थान पर स्टॉपडेम संबंधी निर्माण भी सुनिश्चित करें।

 

स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

 







                कलेक्टर ने डुड़का प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्कूल में बच्चों की उपस्थिति तथा उनकी परीक्षाओं के आयोजन संबंधी जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि वापस स्कूल चलेंअभियान के तहत बच्चों को पुनः स्कूल लाने और उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ाने का कार्य जारी रखें। उन्होंने मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए पाठ्यक्रम एवं अन्य औपचारिक जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मॉस्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा भोजन आदि के पहले हाथ धोने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कुपोषण के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र में पोषणवाटिका विकसित करते हुए इसका उपयोग करें।

No comments:

Post a Comment