BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
‘गो हेरिटेज रन’ में उत्साह से लबरेज रहे धावक, 5 साल से लेकर 76 वर्ष के प्रतिभागी हुए शामिल.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 13, 2022

‘गो हेरिटेज रन’ में उत्साह से लबरेज रहे धावक, 5 साल से लेकर 76 वर्ष के प्रतिभागी हुए शामिल....



रेवांचल टाईम्स  -  मध्यप्रदेश के पेंच नेशनल पार्क में आयोजित हुई रन में देशभर से 225 धावक हुए शामिल

- पार्क की खूबसूरती के कायल हुए फिटनेस लवर 13.03.2022, सिवनी। एक तरफ दौड़ते कदमों का अद्भूत उत्साह था तो दूसरी तरफ चारों तरफ बिखरी हरियाली छटा को निहारती नजरें। यह दृश्य था मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क में आयोजित ‘गो हेरिटेज रन’ का। वेलनेस टूरिज्म के तहत आयोजित यह दौड़ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता को लेकर अलख जगाने के उद्देश्य से आयोजित की है। यह दौड़ अन्य दौड़ों से इस लिए भी अलग थी, क्योंकि, यहां धावक एक दूसरे को हराते हुए नहीं बल्कि उत्साह बढ़ाते हुए चल रहे थे। नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, झांसी, आगरा, गुरुग्राम, मुंबई सहित देश और प्रदेश के 225 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लेकर सफल बनाया। दौड़ में उम्र सीमा नहीं होने की वजह से सबसे कम उम्र की धावक 5 साल की बच्ची से लेकर 76 साल के धावक भी शामिल हो सकें। प्रतिभागियों ने 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी दौड़ में हिस्सा लिया। यह दौड़ पार्क स्थित किपलिंग कोर्ट से क्रमश: सुबह 7:00 बजे, सुबह 6:45 बजे और सुबह 6:30 बजे शुरू हुई। 21 किमी दौड़ को श्री एस. पी. सिंह, महाप्रबंधक संचालन, एमपीएसटीडीसी, भोपाल और श्री के. एल. पटेल, क्षेत्रीय प्रबंधन, एमपीएसटीडीसी, जबलपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री अशोक मिश्रा, पेंच वन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक और श्री लोचन सिंह, पेंच वन समिति सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र, एक टी-शर्ट और एक मेडल दिया गया। 

पेंच नेशनल पार्क के बारे में-

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क मे बाघ, तेंदुए, भेड़िये, जगली भैसें, हिरन, बारह सिंगा, मोर, काले हिरन सहित कई प्रजाति के पक्षी निवास करते हैं। पेंच टाईगर रिजर्व व इसके आस-पास का क्षेत्र रूडियार्ड किपलिंग के प्रसिद्ध ‘द जंगल बुक’ का वास्तविक कथा क्षेत्र है। इस उद्यान का नाम पेंच नदी के नाम पर रखा गया है जो कि पार्क के बाचों-बीच से बहती है एवं पार्क को दो भागों मे विभाजित करती है। इस पार्क को 1983 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। पेंच नेशनल पार्क में ग्राम कर्माझिरी और टुरिया, दो प्रवेश द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है। इन दोनों जगह पर पर्यटकों के लिए वन, पर्यटन विभाग और निजी होटल के साथ घूमने के लिए वाहन उपलब्ध होते हैं। पार्क हर साल अक्टूबर से जून तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

 


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


इस त्यौहार हो जाये खास.... बस क्लिक करें और जाने मिठाई बनाने की विधि

खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी

तिल मूंगफली की बर्फी


लौकी की बर्फी


आम की बर्फी


मूंगदाल की बर्फी


झटपट कलाकन्द


बेसन नारियल बर्फी



तिल आटे की बर्फी



तिल मावा बर्फी



गोंद के लड्डू



गाजर की बर्फी

No comments:

Post a Comment