Breaking

revanchal times new

अवैध हथियारों की तस्करी करने 4 आरोपियों को धर दबोचा




रेवांचल टाईम्स, जबलपुर। खरगोन पुलिस ने पंजाब राज्य में ले जाने की तैयारी करने वाले 4 हथियार तस्करों को दबोचा है। जिनके कब्जे से 16 देशी पिस्टल ,3 कारतूस जब्त किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय,विक्रय पर लगातार निगाह रखते हेतु वरिष्ट अधिकारियों द्वारा इसकी रोकथाम करने हेतु विशेष अभियान चलाने के संबंध मे निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान के चलते अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अवैध गतिविधि आदि पर जिला खरगोन में पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक खारगोन सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन जितेन्द्र सिंह पंवार, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन डॉ. नीरज चौरसिया के मार्गदर्शन में अवैध हथियार बनाकर बेचने की सूचना मिलने पर थाना कसरावद अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गई।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि चार व्यक्ति गणगौर माता की बाडी में मंदिर के पास बैठे है, जिनकी गतिविधिया संदिग्ध है और संभवत: इनके पास अवैध हथियार भी है। जिनका सौदा चल रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर पुलिस टीम का गठन कर पुलिस ने गणगौर माता की बाडी में मंदिर के पास घेराबंदी कर दबिश दी। जिसमे 4 व्यक्तियों जसपाल सिंह, शिवकुमार, एशराम एवं राजेश को दबोचा गया। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से देशी पिस्टल, देशी कट्टे एवं जिंदा कारतूस मिले जिनको रखने व लेकर घुमने का लायसेंस पुछते पर कोई लायसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिले। ।

ये हैं आरोपी
– जसपाल सिंह पिता गुरूमित सिंह 21 वर्ष निवासी डां अंबेडकर नगर
थाना संगरूर
-शिवकुमार पिता राकेश कुमार बुंबक 26 वर्ष निवासी डां अंबेढ़कर नगर थाना संगरूर सिटी
– एशराम पिता सुखलाल डुडबे 24 वर्ष निवासी नया बिलवा थाना भगवानपुरा
-राजेश पिता कमिस सिसौदिया 21 वर्ष निवासी ग्राम नया बिलवा थाना भगवानपुरा

Post a Comment

Previous Post Next Post