BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वच्छता जागरूकता के लिए 27 मार्च को भी हुए विविध कार्यक्रम...पार्कों में बच्चों, बुजुर्गों एवं वृद्धजनों ने योगा करके स्वच्छता का दिया संदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 27, 2022

स्वच्छता जागरूकता के लिए 27 मार्च को भी हुए विविध कार्यक्रम...पार्कों में बच्चों, बुजुर्गों एवं वृद्धजनों ने योगा करके स्वच्छता का दिया संदेश

मण्डला 27 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में 27 मार्च को भी जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गई। 27 मार्च को स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता कार्यक्रम एवं योग द्वारा जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित हुई। प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक जिला मुख्यालय के नेहरू उद्यान में बच्चों, बुजुर्गों एवं वृद्धजनों ने योगा करके शहरवासियों एवं जिले को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, अपर कलेक्टर मीना मसराम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर.के. कुर्वेती, दिनेश धुर्वे, मिनी सिंह, एवं व्यापारी संघ, समाजसेवी संगठन, जनप्रतिनिधि, एनजीओ एवं आमजनो ने भाग लिया। योग अभ्यास के पश्चात स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने, गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने एवं कचरा वाहनों में ही डालने की शपथ दिलाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने नगरवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

 









नैनपुर सहित सभी निकायों में भी हुए स्वच्छता कार्यक्रम

 

कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के 26 एवं 27 मार्च को स्वच्छता गतिविधियों को वृहद पैमाने पर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता से संबंधित साफ-सफाई एवं योगा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। नैनपुर सहित सभी निकायों में भी स्थानीय आमजनों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम एवं योगा किया गया।

 

जिला अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान की स्वच्छता पर निगरानी

 

                जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत अलग-अलग वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारियों को अलग-अलग वार्ड आवंटित किए गए थे। इसी क्रम में जिलाधिकारियों ने अपने आवंटित वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही वार्डवासियों से चर्चा करते हुए स्वच्छता संबंधी फीडबैक भी लिया तथा आमजनों को स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक विभिन्न एनजीओ के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण एवं साफ-सफाई से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment