मण्डला 27 मार्च 2022
शासकीय आई.टी.आई. मण्डला में 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक मंडला जिले के
प्रतिष्ठित स्थानीय कम्पनियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है
जिसमें टर्नर फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मेसन, मोटर मेकेनिक एवं
इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं।
प्रशिक्षणार्थी प्लेसमेंट ड्राइव में अपने मूल दस्तावेज छायाप्रतिलिपि सहित एवं
शैक्षणिक बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही प्लेसमेंट ड्राइव में कोविड
गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है।

No comments:
Post a Comment