Breaking

revanchal times new

25 मार्च 2022 को विधानसभा लांजी किरनापुर के ग्राम किन्ही निवासी तपेश कालबेले के पुत्र चि. कुणाल कालबेले के जन्मदिवस के अवसर पर




रेवांचल टाइम्स -  सृजन युवा संगठन लांजी किरनापुर के माध्यम से ग्राम किन्हीं के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम पंचायत किन्ही में वृक्षारोपण किया गया साथ ही नजदीकी ग्राम पंचायत कंडराकला में भी इस युवा संगठन के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया जिसमें वृक्षारोपण की उपयोगिता एवं उससे होने वाले लाभ जन जन तक पहुंचे एवं प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी के साथ वृक्षारोपण करे इसकी उपयोगिता एवं फायदे अपने एवं अपने नजदीकी लोगों को समझाएं जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को समझा जा सके एवं जीवन जीने के लिए उपयोगी ऑक्सीजन की कमी ना होने पाए इसका पूरा पूरा प्रयास किया जाए, वृक्षारोपण से न सिर्फ जीवन उपयोगी ऑक्सीजन बल्कि मानव जीवन में उपयोगी अनेक प्रकार की सामग्री, पशु पक्षियों के रहने के लिए निवास स्थान, प्रदूषण को रोकने के लिए एवं अनेक ऐसे फायदे जो कि वृक्षारोपण से जनजीवन को प्रभावित करते हैं सभी लोगों द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ाने एवं बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने की जिज्ञासा व्यक्त की गई जिसमें सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किन्ही, उसके बाद ग्राम पंचायत किन्हीं एवं अंतिम में ग्राम पंचायत कंडराकला कला के प्रांगण में वृक्षारोपण कर इसके महत्व को समझाया गया, जिसमें प्रमुख रुप से ग्राम किन्ही के वरिष्ठ समाजसेवी चंदन सिंह कालबेले जी, सृजन युवा संगठन लांजी किरनापुर के अध्यक्ष रवि नारनौरे, उपाध्यक्ष  दीपेश वासनिक, सृजन युवा संगठन के सदस्य:- दीपेश बुढ़ावने, अंकित बुढ़ावने, लक्ष्मीचंद बिहोने,संजय गुजर, सरपंच  दयानंद धनवले, हरिराम मडावी उपसरपंच ग्राम पंचायत कंडरा कला, नीलम सोनेकर, टेकलाल भरने, दीपक टेकाम, भजनलाल, प्रदीप सिंह, अविनाश कबीरे, गौरव महिश्वरे, देशराज  मीनाक्षी खोबरागडे पटले मैडम, मानसिंह जतपेले सर, योगेश कुथे, भूपेंद्र भूते, पी एल जोशी, बहादुर सिंह जतपेले, कोहरे सर,गेडाम सर, बोरकर सर, भुनेश्वर बिहोने, सौभाग्य सिंह ठाकुर, कटरे जी कंडरा कला, रहांगडाले मेडम, एवं अन्य सामाजिक एवं वरिष्ठ लोगों ने मिलकर एकता के साथ वृक्षारोपण कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज किया।


रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new