Breaking

revanchal times new

लांजी वारी खढारी मां पाथरी पाठ मंदिर में सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल एवं साथ में कविता पौडवाल एवं फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर का आगमन


रेवांचल टाइम्स - लांजी मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बसे ग्राम वारी खराड़ी मां पाथरी पाठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर सुप्रसिद्ध माने जाने वाले सिनेमा जगत के मसहुर अभिनेता शक्ति कपूर और गायिका सुप्रसिद्ध भजनों कि धनी गायिका अनुराधा पौडवाल और उन्हीं के साथ कविता पौडवाल जैसी हस्तियों का आगमन वारी खराडी मां पांढरीपाठ मंदिर में होने जा रहा है बता दें कि अभिनेता शक्ति कपूर चैत्र नाव रात्रि प्रारंभ होते ही 2 अप्रैल को मां पाथरी पाठ देवी धाम वारी पहुंचेंगे वारी मंदिर में होने जा रहे हैं ध्वजारोहण कार्यक्रम में शक्ति कपूर 2 अप्रैल को शामिल होंगे जिसका समय 2 अप्रैल कि सुबह 11:00 बजे शक्ति कपूर मां पाठ मंदिरर देवी धाम मंदिर पहुंचेंगे इसके साथ पूर्व राष्ट्रीय संगठन भाजपा संजय जोशी का भी आगमन होगा इसी तरह कार्यक्रम में बतौर अतिथि मध्य प्रदेश राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे पिछड़ा वर्गआयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन विधायक हिना कावरे भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे पूर्व विधायक किशोर समरीते पूर्व विधायक भागवत भाऊ नगपुरे सहित कैलाश हुडमे उमरेड जी एवं श्री भागेश्वर जी फेडर के द्वारा ध्वजारोहण घर परिवार भी धाम में उपस्थित रहेगा वही सुप्रसिद्ध देवी भक्ति गीतों की धनी व सुपरहिट गीतों की गायिका अनुराधा पौडवाल साथ में ही मशहूर गायिका कविता पौडवाल का 6 अप्रैल को आगमन हो रहा है अनुराधा पौडवाल एवं कविता पौडवाल अपनी पूरी टीम के साथ वारी के मां पाढरीपाठ धाम माता के मंदिर में पहुंचेगी जिन का कार्यक्रम 6 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भक्ति में गीतों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे


"रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे की रिपोर्ट"

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new