BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शांतिमय वातावरण में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा 2022 - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 12, 2022

शांतिमय वातावरण में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा 2022



रेवांचल टाईम्स:- शास.उच्च.माध्य. विद्यालय गंगेरुआ संस्था क्रमांक 771029 में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा 2022 शांतिमय वातावरण में संपन्न हुई।

उक्त परीक्षा में किसी भी प्रकार का कोई प्रकरण सामने नही आया।हाईस्कूल परीक्षा में 455 व हायर सेकेंडरी परीक्षा में 299 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

केंद्राध्यक्ष अविनाश अनवेकर, प्राचार्य शास.उच्च.माध्य.विद्यालय धनोरा, सहायक केंद्राध्यक्ष बी.एल. पगारे शास.उच्च.माध्य.विद्यालय मठ स्कूल सिवनी के मार्गदर्शन पर संपन्न हुई।

हाईस्कूल परीक्षा के सभी विषयों में 455 छात्र/छात्राओं में से 448 छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में अंग्रेजी में दर्ज 270 छात्र/छात्राओं में से 268,हिंदी में 299 में से 297,भौतिक शास्त्र में 125,रसायन शास्त्र में 125,अर्थशास्त्र में 52,पशुपालन में 78 में से 76,जीवविज्ञान में 122,राजनीति शास्त्र में 96,इतिहास में 44, कृषि गणित में 78 में से 76,उच्च गणित में 42,भूगोल में 96, फसल उत्पादन में 78 में से 76,संस्कृत में 29 छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

उक्त परीक्षा में केंद्राध्यक्ष अविनाश अनवेकर, सहायक केंद्राध्यक्ष बी.एल. पगारे, उषा साहू वरिष्ठ अध्यापिका, एन. आर.राणा माध्यमिक शिक्षक, रितेश कुमार एडे माध्यमिक शिक्षक, आनंद जायसवाल प्राथमिक शिक्षक तथा 32 पर्यवेक्षको सहित तैनात पुलिस व्यवस्था का सहयोग सराहनीय रहा।


रेवांचल टाईम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment