रेवांचल टाइम्स नैनपुर.---करोना काल के बाद लगातार आम जनता का दबाव और बड़ी जिदोजहाद के बाद बंद नैनपुर जबलपुर बड़ी राहत की सांस ली थी लेकिन चंद दिन बीते ही थे कि भरे त्यौहार पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने मदन महल रेलवे स्टेशन में हो रहे कामों के कारण नैनपुर से जबलपुर की चलने वाली ट्रेन पूरी तरह गद्दे कर दी जिसके कारण आम आदमी पर अचानक ट्रेन रद्द होने की मार पड़ी जबकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी अगर चाहते तो नैनपुर से ग्वारीघाट तक ट्रेन चलवा सकते थे लेकिन उन्होंने पूरी ट्रेन ही रद्द कर दी जबकि काम मदन महल रेलवे स्टेशन पर हो रहा है लेकिन अंधे बहरे गूंगे रेल प्रशासन ने आम नागरिक की तरफ ध्यान न देकर ट्रेनों को ही रद्द करवा दिया और अब यह ट्रेन याने 13 मार्च से 18 मार्च तक बंद कर दिया गया हैं। जब इस विशय में हमारे प्रतिनिधि ने जबलपुर और नागपुर के आला अधिकारियों से चर्चा की तो उनका कहना था कि मदनमहल स्टेषन पर तकनीकि कार्य चल रहा है उसी कारण ये ट्रेन बंद की गई है। हमारे द्वारा यह जानकारी चाही गई कि उक्त नैनपुर मंडला ट्रेनों को ग्वारीघाट तक चलाया जावे तो उनका कहना था कि ऐसा बिलासपुर जोन के अधिकारियों ने प्रापोजल नहीं दिया। और जब हमने बिलासुपर जौन से इस बारे में चर्चा की तो उनका कहना एकदम साफथा कि ये सारी ट्रेन जबलपुर जौन के द्वारा चलाई जा रही है हम कुछ नहीं कर सकते। पर यहाँ एक बात साफ हो गई कि अगर बिलासपुर जोन चाहता तो ये समस्त ट्रेन गढ़ा या ग्वारीघाट तक चल सकती थीं पर बिलासपुर जोन की अदूरदर्षिता के कारण आज नैनपुर मंडला क्षेत्र की आदिवासी जनता भर त्यौहार पर इन ट्रेनों के बंद हो जाने से मुसीबत का षिकार हो गई और बिलासपुर जौन के द्वारा जरा भी चिंता नहीं की गई और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान दिया। वैसे रीवा इतवारी एवं चिन्नई ट्रेनों पर भी असर हुआ है पर नैनपुर की ओर ग्वारीघाट से पैसेजर ट्रेनों का संचालन किया जा सकता था। वास्तव में इस आदिवासी अंचल को जानबूझकर सुविधा विहीन किया जा रहा ह अब जनमानस में ऐसी चर्चा आम हो चली है। लगता है कि नैनपुर मंडला बालाघाट में जनता का कोई धनीधोर नहीं है और जो जनप्रतिनिधि है वह भी पूरी तरह से आंख बंद किए हुए हैं । यहां के लोगों की चिंता किसी भी जनप्रतिनिधि और ना रेल अधिकारियों को है।
Wednesday, March 16, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
13 मार्च से 18 तक रहेंगी नैनपुर जबलपुर की सभी ट्रेनें बंद, त्योहार के समय रेलवे की आम आदमी और गरीबों पर पड़ी मार जबलपुर-नैनपुर ब्राडगेज ट्रेन रद्द...
13 मार्च से 18 तक रहेंगी नैनपुर जबलपुर की सभी ट्रेनें बंद, त्योहार के समय रेलवे की आम आदमी और गरीबों पर पड़ी मार जबलपुर-नैनपुर ब्राडगेज ट्रेन रद्द...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment