Breaking

revanchal times new

दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा! रातभर बारातियों को भूखे प्यासे बनाकर रखा बंधक.....फिर


रेवांचल टाईम्स: मध्य प्रदेश के रीवा में लड़की वालों द्वारा बारातियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. खबर है कि लड़की वालों ने पूरी रात बारातियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा और सुबह पुलिस के आने पर बारातियों को छोड़ा गया! दरअसल दूल्हे और उसके दोस्तों ने स्टेज पर ही दुल्हन के साथ छेड़छाड़ कर दी थी.

क्या है मामला
घटना रीवा जिले के मऊगंज थाने के वनपाडर गांव की है. जहां मनिकवार गांव के अमृतलाल यादव के बेटे प्रदुम्न यादव की शादी वनपाडर गांव के यमुना यादव की बेटी से तय हुई थी. रविवार शाम को लड़का पक्ष बारात लेकर गांव पहुंचा था. सोमवार सुबह लड़के का पिता मऊगंज थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि लड़की वालों ने पूरी बारात को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उनके साथ मारपीट की.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़की वालों ने बताया कि दूल्हे और उसके दोस्तों ने स्टेज पर ही दुल्हन के साथ छेड़छाड़ की. साथ ही घर की अन्य लड़कियों के साथ भी बदतमीजी की. लड़की वालों का ये भी कहना है कि दूल्हे की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह जयमाला के दौरान अजीब हरकतें कर रहा था. लड़के की हरकतें देखकर दुल्हन ने भी खुद शादी से इंकार कर दिया है.

लड़की वालों का आरोप है कि उन्हें धोखे में रखकर यह शादी की जा रही थी. वहीं लड़के वालों ने आरोप लगाया है कि लड़की पक्ष ने उनके 75 हजार रुपए लूट लिए हैं. यह पैसा बस वालों को दिया जाना था. जो ना मिलने पर वह चले गए और बारात को भी पैदल ही अपने घर वापस जाना पड़ा.

पुलिस का कहना है कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है इसलिए विवाद हुआ. फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new