BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ये फूड्स आपकी जवानी के दुश्मन, जल्द ला रहे है बुढ़ापा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 23, 2022

ये फूड्स आपकी जवानी के दुश्मन, जल्द ला रहे है बुढ़ापा



ये बात तो आप जानते ही होंगे कि जो भी हम खाते है उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है. बड़े बुजुर्ग भी ये कहते है कि खाना स्वस्थ होगा तो शरीर तंदरूस्त होगा. सही खाना यानि हेल्दी डाइट (Healthy Diet) से आपकी बढ़ती उम्र का असर आपके शरीर पर नहीं दिखेगा. खाने की क्वालिटी खराब ना इसके लिए हमें ऐसे फूड्स से दूर रहना चाहिए जो शरीर को जल्द बूढ़ा बना सकते है. चलिए आपको भी बताते है, कौन से फूड्स हमारी सेहत को खराब कर सकते है औऱ हमें जल्दी बूढ़ा बना सकते है.

जंक फूड

जंक फूड्स के बारे में सभी का कहना यही होता है कि इन्हें नहीं खाना चाहिए. लेकिन आखिकार हम इसका सेवन कर ही लेते है. चलिए पहले तो आपको बताते है जंक फूड की कैटेगरी में कौनसे फूड्स आते है-

प्रोसेस्ड फूड्स

पैकेज्ड फूड्स

रिफाइन्ड फूड्स

स्ट्रीट फूड्स

जंक फूड में सब कुछ आता है. जैसे पिज्जा, बर्गर, समोसा आदि कुछ भी. जंक फूड सिर्फ फ्राइड हो ये जरूरी नहीं वो बेक्ड भी हो सकते हैं. कुल मिलाकर जंक फूड की डेफिनेशन बहुत बड़ी है और इनमें से कुछ आपकी स्किन को बूढ़ा बनाते हैं तो कुछ आपके ऑर्गेन्स को बूढ़ा बनाते हैं. जिस भी तरह के खाने में बहुत ज्यादा केमिकल्स डाले गए हैं वो सभी जंक फूड्स के अंदर आ जाते हैं.

No comments:

Post a Comment