BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फांसी के फंदे पर झूलती पुजारी की लाश...तो घर पर मिली पत्नी की लाश, जानिए पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 12, 2022

फांसी के फंदे पर झूलती पुजारी की लाश...तो घर पर मिली पत्नी की लाश, जानिए पूरा मामला



रेवांचल टाईम्स, नीमच: रतनगढ़ थाना क्षेत्र के अलोरी गरवाड़ा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब वहां स्थित बाबा रामदेव मंदिर का पुजारी फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो वहीं उसकी पत्नी की गला कटी लाश घर के बाहर पड़ी मिली. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अब जांच चल रही है.

बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी कैलाशचंद्र व उनकी पत्नी रेखाबाई की मौत संदिग्ध हालात में हुई है. प्रथमदृष्टया देखने पर ऐसा लग रहा है कि पहले पुजारी ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. हालांकि अभी पुलिस की जांच पड़ताल चल रही है जिसके बाद ही पता चलेगा कि आखिर वहां क्या हुआ था.

चौकीदार ने दी सरपंच पति को खबर
गांव के सरपंच पति विनय चारण ने बताय कि उन्हें चौकीदार ने सूचना दी कि औरत की गर्दन काट दी गई है, जबकि पति फांसी पर लटका हुआ है. इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दे दी.

जांच की जा रही है क्या हुआ?
पुलिस ने बताया कि कैलाशचंद्र फांसी पर लटके मिले, जबकि उनकी पत्नी की खून से सनी लाश कमरे में ही पड़ी थी. अभी इसपर ज्यादा नहीं कहा जा सकता है. जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

No comments:

Post a Comment