BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मवई विकास खंड में जंगली हाथियों ने मचाया आतक .... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 12, 2022

मवई विकास खंड में जंगली हाथियों ने मचाया आतक ....




रेवांचल टाइम्स - मण्डला  जिले के जनपद पंचायत मवई के ग्राम बिलगांव के मुड़िया पाठ में जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा है....हाथियों ने ग्रामीण संपत सिंह के घर को तहस नहस कर दिया और घर मे रखा अनाज खा गए ओर कुछ बर्बाद किया है , वही हाथियों का एक दल जो कि गांव तक पहुंच गया है हाथियो के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है , हालांकि वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है, ओर जाँच की जा रही हैं, पर हाथियों की दहशत ग्रामीणों में बरकरार है, हाथियों की संख्या दर्जन भर के करीब बताई जा रही है..जिले का मवई जनपद छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है. और बताया जा रहा है कि जंगली हाथी छत्तीसगढ़ से जिले की सीमा में प्रवेश किये हैं...यह कोई पहला मौका नही जब जंगली हाथी जिले में पहुंचे हों इसके पहले भी छत्तीसगढ़ सीमा से हाथी जिले में आते रहे हैं...आपको बता दे  कि पहले भी छत्तीसगढ़ से आये दो हाथियों को कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम द्वारा पकड़कर पालतू बनाया गया है...फिलहाल हाथियों की दहशत मवई क्षेत्र में बरकरार है...और ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है...


रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे

No comments:

Post a Comment