BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Mausam Update :नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कई राज्यो में बारिश-बर्फबारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 12, 2022

MP Mausam Update :नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कई राज्यो में बारिश-बर्फबारी



रेवांचल टाइम्स:अगले 24 घंटे में एक बार फिर नया सिस्टम बनने जा रहा है, इसके चलते मध्य प्रदेश के मौसम  के फिर बदलने के आसार है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 12 फरवरी 2022 को लगभग 1 दर्जन जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे रहने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। वही 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।इधर 24 घंटे बाद फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, आज 12 फरवरी 2022 को रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, बैतूल और खंडवा जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वही बालाघाट, बैतूल और उज्जैन में शीतलदिन रहने की संभावना है।पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान उमरिया,खजुराहो और नौगांव में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही भोपाल, जबलपुर, उमरिया, मलाजखंड एवं धार में शीतलहर चली। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, मलाजखंड, बैतूल एवं उज्जैन में शीतल दिन रहा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में मध्यप्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। उत्तर भारत में बना ट्रफ आगे बढ़ने से राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात भी उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। शुक्रवार दोपहर से हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है।  13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं, इसके असर से हवाओं का रूख बदलने से साेमवार से तापमान में बढ़ाेतरी की संभावना है। रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment