रेवांचल टाइम्स नैनपुर-- आज नैनपुर से जबलपुर को जो ट्रेन कल से चलने वाली थी उसका विधिवत आज रेल मंत्री के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जबलपुर से नैनपुर की ओर रवाना किया गया 2:30 पर वर्चुअल शुभारंभ के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जबलपुर से रवाना किया जिसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते राजसभा सांसद संपतिया उइके जौनपुर सांसद राकेश सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। अश्विनी वैष्णव रेलमंत्री के द्वारा रेल भवन से विडियो कान्फ्रेंस के द्वारा स्पेशल ट्रेनों सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल के अंतर्गत जबलपुर - नैनपुर रेल खंड पर गाड़ी क्र. 05705 जबलपुर - जैनपुर स्पेशल ट्रेनों की बहाली सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस शुभारम्भ के अवसर पर फगगन सिंह कुलस्ते राज्यमंत्री भारत सरकार, राकेश सिंह सांसद (लोकसभा) जबलपुर, सम्पतिया उइके सांसद (राज्यसभा), विवेक तन्खा सांसद (राज्यसभा), अशोक रोहाणी विधायक, जबलपुर कैंटोनमेंट तथा देवसिंह सैयाम विधायक मंडला उपस्थित थे।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 05705 जबलपुर - नैनपुर स्पेशल ट्रेन का विधिवत शुभारंभ किया गया। रेलवे सूत्रों से जानकारी आ रही है कि फरवरी माह के अंत तक तीसरी ट्रेन जो कि नैनपुर से जबलपुर को चला करती थी यानी की पुरानी जो तीन टाइमिंग थी। वह फरवरी के अंत तक मिल जाएगी और तीसरी ट्रेन भी नैनपुर से जबलपुर को चालू हो जाएगी।
दिनांक 12-02-2022 को 14.30 बजे जबलपुर स्टेशन से किया गया, इस के उपरांत दिनांक 13-02-22 से इस खंड पर निम्न रेल सेवाए नियमित रूप से चलेगी।
No comments:
Post a Comment