रेवांचल टाईम्स - छिंदवाड़ा जिले सहित जुन्नारदेव तहसील का भी नाम किया रोशन। दमुआ में पदस्थ दबंग और निर्भीक महिला नायब तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा खंडाइत्त जो रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से गोल्डमेडलिस्ट (समाजशास्त्र) है।
सुश्री खंडाइत्त ने अवधेश प्रतापसिंह विश्वविद्यालय रीवा से यह शोध उपाधि प्राप्त की। उन्होंने हाइड्रो- बायोलॉजिकल स्टडी ऑफ गांगुल पारा रेजरवार ऑफ बालाघाट डिस्ट्रिक्ट विथ स्पेशल रेफ रेश ऑफ मेक्रोबेनवास फाउना पर शोध के लिए प्रदान की गयी।
यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. भरतशरण सिंह के निर्देशन में पूर्ण किया।
दमुआ नायब तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा खंडाइत्त के परिवार में उनके बड़े भाई
धर्मेन्द्र खंडाइत्त सिविल जज।
डॉ. सुरेन्द्र खंडाइत्त सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र।
बड़ी बहन सुनीता खंडाइत्त अपर कलेक्टर
सुश्री पूर्णिमा शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज बालाघाट की प्रतिभावान छात्रा रही है।
आप वारासिवनी के प्रतिष्ठित नागरिक व वनविभाग से सेवानिवृत्त रेंजर जमनादास खंडाइत्त एवं श्रीमती चंद्रकला खंडाइत्त की सुपुत्री है।
सुश्री खंडाइत्त को इस उपलब्धि पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों स्टाफ व उनके शुभचिंतकों ने बधाइयां प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
No comments:
Post a Comment