BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं के लिए वरदान है शतावरी, यहाँ जानिए इसके चौकाने वाले फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 12, 2022

महिलाओं के लिए वरदान है शतावरी, यहाँ जानिए इसके चौकाने वाले फायदे



 रेवांचल टाइम्स:आप सभी ने शतावरी का नाम तो सुना ही होगा। यह एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है। आप सभी को बता दें कि इसे शतावर नाम से भी जानते हैं। वैसे खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है। आप सभी को बता दें कि शतावरी कई तरह के होते हैं, जिनमें हरी, सफ़ेद, बैगनी तीन रंगों की शतावरी बहुत ही लोकप्रिय है। जी दरअसल इसकी लताएं और झाड़ियां होती हैं, जो लगातार बढ़ती जाती हैं और फैलती जाती हैं। आप सभी को बता दें कि शतावरी का जड़ या फिर पाउडर के रूप में सबसे ज्यादा उपयोग होता है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं इसके फायदे के बारे में।

1. शतावरी एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, इसके सेवन से दिल की बीमारियां दूर होती है।

2. कहा जाता है जिन लोगों को इनसोम्निया या फिर नींद की बीमारी की समस्या रहती है उनके लिए शतावरी बेहतरीन है।

3. जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें भी शतावरी के सेवन की सलाह दी जाती है। जी दरअसल सिरदर्द में तिल के तेल में शतावरी जड़ी बूटी को मिलाकर लगाना चाहिए।

4. शतावरी में भरपूर मात्रा में फोलेट होता है, यह हड्डियों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इस वजह से जिन्हें हड्डी से संबंधित समस्या होती है, उन्हें भी शतावरी के सेवन करना चाहिए।

5. इसके सेवन के लिए गर्भवती महिलाओं को कहा जाता है। जी दरअसल यह उनके लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं को अगर सोंठ के साथ मिला कर शतावरी दिया जाए, तो इससे काफी फायदा होता है। जी दरअसल इसमें मौजूद फोलेट नवजात शिशु के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

6. कहा जाता है जिन महिलाओं को स्तन में दूध की कमी होती है, उन्हें भी इसके सेवन की सलाह दी जाती है। इस वजह से डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं को शतावरी पिलाई जाती है या खिलाई जाती है, इससे उनके स्तन में दूध बनता है।

7. शतावरी के सेवन से शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है और खासतौर से यौन संबंधी परेशानियों को हल करने में यह बहुत फ़ायदेमंद होता है।

8. शतावरी के सेवन से स्वप्न दोष की समस्याओं से राहत मिलती है।

No comments:

Post a Comment