BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
17 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास, जानिए इस महीने आने वाले व्रत-त्यौहार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 12, 2022

17 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास, जानिए इस महीने आने वाले व्रत-त्यौहार




रेवांचल टाईम्स:फाल्गुन मास आने वाला है। आप सभी को बता दें कि इस महीने में न सिर्फ होली खास होती है बल्कि भोलेनाथ का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि भी इसी महीने आता है। वहीं पंचांग (Panchang) के अनुसार आखिरी महीना फाल्गुन मास (Phalgun Month) इस साल फाल्गुन मास 17 फरवरी 2022 से शुरु होकर 18 मार्च तक रहेगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस महीने के पर्व-त्योहार।

विजया एकादशी - 26 फरवरी 2022

महा शिवरात्रि - 01 मार्च 2022

फाल्गुन अमावस्या - 02 मार्च 2022

फुलैरा दूज - 04 मार्च 2022

आमलकी एकादशी - 14 मार्च 2022

होलिका दहन - 17 मार्च 2022

होली - 18 मार्च 2022

आप सभी को बता दें कि इस महीने में प्रकृति अपने सुंदर औरयौवन रूप में होती है। वहीं पर्यावरण में नयापन होता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। इसी के साथ इस महीने लोगों में भी नई ऊर्जा देखने को मिलती है। कहा जाता है यह महीना पर्यावरण के साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। वहीं फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती और सीता अष्टमी मनाई जाती है। इसके अलावा फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी के साथ इस महीने में महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment