Breaking

revanchal times new

कोतवाली कोतवाल ने की तगड़ी धरपकड़...



रेवांचल टाईम्स - कोतवाली थाना क्षेत्र में अब और आयी जमकर जुआड़ियों की शामत।कोरोना के मंदी दौर में भी जुआड़ी अजमा रहे किस्मत।


 जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के निर्देशन में निरंतर अपराधों की रोकथाम के निर्देश प्रसारित किए जाने के उपरांत गुरुवार को सीएसपी मोतीलाल कुशवाह के मार्गदर्शन में कोतवाली कोतवाल सुमेरसिंह जगेत ने बड़ी हिकमत अमली से कस्बा भ्रमण एवं पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर अपने कोतवाली क्षेत्र में जुआँ खेल रहे पाँच जुआड़ियों को धरदबोचा जिनके पास से ₹ 12000 नगद व तास के 52 पत्ते जप्त किए।

उपरोक्त कार्यवाही में कोतवाली कोतवाल व उनका विश्वसनीय मातहत दल शामिल था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new