रेवांचल टाइम्स - महीनों से चल रहा कछुआ गति से कार्य से आप आने जाने वालों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है वही इस सड़क निर्माणाधीन के कार्य के कारण आये दिन दुघर्टनाओं का अंदेशा बना हुआ है। वही जानकारी के अनुसार पूरा मामला है केवलारी के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरलांजी से छिंदा पहुंच मार्ग का ग्राम खैररंजी सुनहरा के बीच बन रही एक पुलिया महीनों से खुली हुई पड़ी है जिससे रात्रि एवं दिन में आने जाने वाले आमआदमी को किल्लत हो रही है आमजन को खतरे की आ शंका हो रही है।जबकि पुलिया के एक और मोड़ है वह मोड़ नजदीकी ग्राम खापा को जोड़ता है। अगर पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो घटना किसी भी समय हो सकती है। इसका जिम्मेदार कौन होगा।
रेवांचल टाइम्स केवलारी सिवनी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment