रेवांचल टाइम्स - मवई दिनांक 4 फरवरी 2022 दिवस शुक्रवार ' ग्राम मवई मोहल्ला बहेरा टोला के समीप एक नाले के किनारे जंगल में कीकर के पेड़ में 18 वर्षीय छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है । आज सुबह तकरीबन 8:30 बजे काम पर निकले लोगों ने शव को देखा तदुपरांत पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई । शव की पहचान राजनंदनी पंद्रे ,पिता का नाम - विनोद पंद्रे , माता का नाम - श्रीमती अनीता पंद्रे '
उम्र - 18 वर्ष 'कक्षा बारहवीं की छात्रा /निवास स्थान - मवई के रूप में की गई ।पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है ।
रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |
No comments:
Post a Comment