BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Drm को शिकायत करने के बाद भी मुनीष कुमार के द्वारा किये गये निर्माण कार्यो की नही हो रही है जांच... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 12, 2022

Drm को शिकायत करने के बाद भी मुनीष कुमार के द्वारा किये गये निर्माण कार्यो की नही हो रही है जांच...






रेवांचल टाईम्स - नैनपुर रेलवे स्टेशन और आसपास चल रहे निर्माण कार्यों की जांच नही होने पर GM को लिखित शिकायत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करेंगी जाँच की माँग


       नैनपुर में रेल्वे संग्रहालय में बना फ़ुवरा भी लीकेज पानी भरते ही हो जाता है खाली सिर्फ अधिकारियों को दिखावे के लिये है किया चालू बना शोपीस

       कहने को तो विकास चाहो मुखी और हर तरफ विकास हो रहा है मगर ऐसा विकास की हर तरफ कदम कदम पर भ्रष्टाचार और पक्षपात पर डूबा हुआ विकास है मगर अधिकारी कर्मचारी को सिर्फ अपने चंद चांदी के सिक्कों की खनक के चलते विभाग को और शासकीय पैसों को निजी स्वार्थों के चलते चुना लगा रहे है मगर विकास की गति शून्य से भी जीरो तक दिखाई दे रही है औऱ अधिकारी ठेकेदार माला माल हो रहें है।  वही इन दिनों नैनपुर नगर में हर तरफ रेल्वे के निर्माण कार्य जारी है जिसमें कही निर्माण हो रहा है और कही से कही टूट रहा है।


IOW पर अधिकारी कार्यवाही करने से आखिर डरते है क्यों...


वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार IOW मुनीष कुमार अधिकारियों को कुछ अधिक ही मिठाई खिला रहे है जिसके चलते अगर उसके विरुद्ध कोई शिकायत होती है। तो कार्यवाही करने के बजाए अधिकारी शिकायत कर्ता को ही अपना रुतवा दिखा कर की गई शिकायत को दबाने में लग जाते है और शिकायत को दबा दिया जाता है वही विभाग की गोपनीय जानकारी के अनुसार मुनीष कुमार का जितने निर्माण कार्य चल रहें उसमें से सभी कार्यो का लगभग 3प्रतिशत का कमीशन फिक्स है जिसके कारण ठेकेदार भी जमकर शासन के पैसों की होली खेल गुणवत्ताहीन कार्य कर रहें है अगर कोई शिकायत करता है उसको मानशिक दाब डाल उसकी आवाज को दबा दिया जाता है वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा यूनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नागपुर के विरुद्ध जनरल मैनेजर को लिखित शिकायत करेगी जिसमें DRM को मुनीष कुमार की लिखित शिकायत होने पर भी DRM ने शिकायत को दर किनार कर दिया गया है जिसके चलते मुनीष कुमार के हौसले बुलंद हो चुके है! 



रेल्वे क्वाटर में लगा कॉन्क्रीट पतला 


    मगर ठेकेदार रेल्वे के नियमों को दर किनार करते हुये रेल्वे क्वाटर में जो कॉन्क्रीट डाला जा जो गुणवत्ताहीन औऱ बिना माप दंड के डाला जा है जो कि कुछ समय मे आपने आप उखाड़ जाएगा मगर वही रेल्वे के अधिकारी मनमानी करने पर उतारू है वही अधिकारी भी सिक्कों की चमक के कारण नजर धुंधली हो चुकी है औऱ उसे रेल्वे में हो रहा भ्रष्टाचार नहीं दिखाई दे रहा है विभाग के अधिकारि मुनीष कुमार के संरक्षण में निर्माण कार्य जारी है औऱ ठेकेदार मोटी मलाई छान रहें है!



टूटे हुये क्वाटर का बेच मालवा...

 

     वही ठेकेदार की मनमानी के चलते टूटने वाले क्वार्टर का मलमा निजी लोगों को बेच कर मोटी कमाई की जा रही है जिसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई मगर विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं वही कुछ दिन पहले यूनिटी प्राइवेट लिमिटेड नागपुर के द्वारा निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को भी लेकर लगातार समाचार पत्रों खबरों का प्रकाशन किया गया था और शिकायत भी की गई थी मगर रेलवे के अधिकारी को शिकायत दिखाई औऱ सुनाई नही देती है सिर्फ दिखाई देती है तो चंद चाँदी के सिक्कों की चमक के आगे रेल्वे में हो रहें भ्रष्टाचार पर कैसे पर्दा डालना है। ये समझ के परे है अब किये गए निर्माण कार्यो की जांच तो जनता भी चाह रही है पर अब सवाल ये उठता की आखिर की गई शिकायतें में कार्यवाही करेगा कौन? कब और कैसे..

No comments:

Post a Comment