BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवा नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान का आयोजन...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 13, 2022

युवा नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान का आयोजन......



रेवांचल टाइम्स न्यूज़.. नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिले भर में जागरूकता हेतु अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी तारतम्य में नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी द्वारा युवा नेतृत्व में  फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य युवाओं को रचनात्मक एवं सृजनात्मक विकास हेतु प्रेरित करना.  कार्यक्रम में युवाओ को स्वच्छता, स्वास्थ्य से जुडी सभी महत्वपूर्ण बिंदू पर समझाया गया. कार्यक्रम में युवाओं को नेहरू युवा केंद्र से जुड़ने एवं अपने ग्राम एवं सामाजिक विका स हेतु युवा मंडलों का गठन करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गयी और उन्हें  शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुडी सभी योजनाओं के बारे में बताया और उनके पम्पलेट्स भी वितरित किये.  युवा मंडलों का गठन कर उन्हें पंजीयन फार्म्स एवं संस्थाए जबलपुर से पंजीयन करने की भी जानकारी दी गयी और युवा मंडल के माध्यम से सरकार की योजनाओ की मुख्य धारा से जुड़कर लाभ लेने की अपील की. कार्यक्रम में रजनीसरई, अजगर, सैलाटोला, बम्हनी, जिलांग  के युवाओं ने भाग लिया. इन ग्रामों के युवाओं ने  सरकार की विभिन्न योजनाओं, मापदंड, प्रक्रिया आदि को समझा है साथ ही अपने ग्राम में एक सक्रीय युवा मंडल गठन हेतु प्रपत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया. कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment