BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जन साहस संस्था एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 13, 2022

जन साहस संस्था एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन.....



 रेवांचल टाइम्स न्यूज़ - जन साहस संस्था, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड एवं स्वास्थ्य विभाग समनापुर के संयुक्त सहयोग से  विशाल नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वन ग्राम धुरकुटा , जिला डिंडोरी  में किया गया। इस शिविर में  0 से 5 वर्ष के कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग के अलावा गर्भवती महिला, धात्री माता, किशोरी बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में और अपने स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान 105  लाभार्थियों का स्वास्थ परिक्षण कर दवाईयां भी दी गई। इसके अलावा इस मौके पर कुपोषित बच्चों का चेकअप किया गया। साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं एवं उपस्थित ग्रामीणों में वैश्विक महामारी की भयावहता तथा बचाव की जानकारी देकर उन्हें मास्क, सेनेटाईजर, पैड्स इत्यादि सामग्री भी वितरित की गई  । शिविर में डॉ चंद्रशेखर धुर्वे एवं डॉ. नागेश मानिकपुरी  द्वारा स्वास्थ परिक्षण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य सुदूरवर्ती एवं पहुँचविहीन ग्राम के लोगो को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना था. 

 कैंप के सफल आयोजन में जन साहस संस्था के विनोद जावरिया , मोहम्मद आरबी जिला समन्वयक,  मोहम्मद शाकिर, अमित कुमार, शिवलाल सोनवानी, महेश कुमार  स्वास्थ्य विभाग के रोशन रैदास रक्षा टेकाम, रीतू बर्मन, भारती सोनवानी, भुजेश मसराम, किरण मेहरा BPM, सहित सभी ग्रामो की आशा कार्यकर्ताओ का सराहनीय योगदान रहा.।

No comments:

Post a Comment